SilentlyRoaringTigress (Memes)

Showing posts with label floods. Show all posts
Showing posts with label floods. Show all posts

Wednesday, September 5, 2018

वसुधा


मैं पृथ्वी हूँ
मैं ही आकाश
मैं ही धरती हूँ
आग लगा कर
जल से बुझाने वाली
मैं ही हूँ
मनुष्यों के नए नए
अविष्कारों से परेशान
अपने मतलब के लिए
इस्तेमाल करने वालों से
मैं दुखी यहां रो रही हूँ
ये मेरे ही आँसू
बाड़ का रूप ले रहे हैं
इन्हें ज़िन्दगी देने वाली
और लेने वाली भी मैं
पर फिर भी इनकी नज़रों में
बुरी हूँ मैं
है एक शर्त इस बार मेरी
गर ये लौटा दे मुझे मेरी पहचान
तो इनकी धड़कने बक्श दूँ मैं...
~Auldrin

Notice

Running busy work wise doesn't allow much time for the handling of the blog. Hope to see you guys soon but till then you can always re...